काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पढ़िए पूरी खबर..

0
Five members of a family died in lightening in khunti jharkhand

झारखंड के खूंटी में आकाशीय बिजली के कहर से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम खूंटी जिले में 60 वर्षीय मंगा मुंडा अपने परिवार के साथ खेत में गए हुए थे। इस दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। पूरा परिवार बारिश में ही घर लौटने लगा। लेकिन बीच रास्ते में बारिश ने भयंकर रूप ले लिया। जिससे बचने के लिए मंगा मुंडा और उनके परिवार के अन्य सदस्य एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

बारिश के रूप में काल इस परिवार का पीछा कर रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के नीचे खड़े मंगा मुंडा समेत उनके पूरे परिवार पर गिर गई। जिसमें परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय मंगा मुंडा, उनकी 54 वर्षीय पत्नी जीवंती मुंडाइन, 28 साल का बेटा पूना मुंडा, 25 साल की बहू जया मुंडा और एक एक साल का पोता आयुष मुंडा शामिल है।

कर्रा थाने की पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मृतक मंगा मुंडा की बेटी करूणा को दी गई। परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सुनकर करूणा बार बार बेहोश हो रही थी। उससे यह दुख सहन नहीं हो रहा था।

READ ALSO: ट्यूशन टीचर ने किया 2 छात्राओं के साथ दुष्कर्म, रिश्ते में एक छात्रा आरोपी की भतीजी, हुआ गिरफ्तार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here