यूपी के आगरा में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक शक्श ने खुद को हिन्दू बताकर एक महिला का 11 सालों तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया। बताया जा रहा है कि महिला एक IAS की बेटी है और एक होटल चलाती है। आरोपी आरिफ हाशिम ने खुद को हिन्दू बताकर साल 2010 में महिला से शादी कर ली थी। एक साल बाद महिला को उसकी असलियत का पता चला तो आरोपी ने महिला का धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसने महिला का नाम बदलकर आयशा हाशमी रखा।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की पहले एक शादी हुई थी। लेकिन साल 2005 में उसके पति की मौत हो गई। तब से वह एक होटल चला रही थी। इस दौरान साल 2010 में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात लखनऊ में आरिफ से हुई। आरोपी ने तब अपना नाम आदित्या बताया था। उसने महिला को कहा था कि वह एक टिंबर मर्चेंट है। फिर उसने महिला को व्यापार का झांसा दिया और किसी तरह उसके साथ टीका लगाते हुए एक तस्वीर खींच ली। उस तस्वीर के दम पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल किया। क्यूंकि तस्वीर देखने से ऐसा लग रहा था कि वह महिला की मांग में सिंदूर लगा रहा है।
ब्लैकमेल करके उसी साल आरोपी ने आर्य समाज के तरीके से महिला से शादी कर ली। फिर वह महिला के पैसों से ऐश करने लगा और होटल में ही रहने लगा। एक साल बाद महिला को आरोपी की सच्चाई पता चली तो आरोपी उसे जैसलमेर ले गया और वहां उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। बस एक फोटो के दम पर आरोपी महिला का पिछले 11 सालों से शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था।
शनिवार को तंग आकर महिला ने आगरा के सदर पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी आरिफ हाशमी पहले भी लव जिहाद के नाम पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।