TikTok पर एक साथ बनाते थे वीडियो, प्रेमिका को किडनैप कर प्रेमी ने की मारपीट, वारदात की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी की शेयर, आरोपी गिरफ्तार….

0
Young man kidnapped his minor girlfriend thrashed and posted video on instagram in Nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामले सामने आया है। 19 साल के आरोपी युवक ने नबलग का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। फिर उसने पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी। वारदात में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस की संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल साल 2019 में एक दोस्त के जरिए युवक की मुलाकात नाबालिग लड़की से हुई। इस दौरान दोनों की दोस्ती भी हो गई। फिर दोनों साथ में TikTok वीडियो भी बनाने लगे। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली, फिर युवक ने नाबालिग को शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। धीरे धीरे युवक को नाबालिग पर शक होने लगा कि उसका किसी और लड़के के साथ भी संबंध है। इसके कारण दोनों के रिश्ते धीरे धीरे खराब होने लगे।

18 जून को आरोपी समीर खान ने लड़की को कमल चौक के पास बुलाया। युवक के साथ उसका 25 वर्षीय दोस्त शाकिन मोहम्मद सिद्दीकी भी था। दोनों ने जबरन लड़की को बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण कर लिया। फिर वे युवती को अपने साथ विटा भर्ती इलाके में ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस पूरी घटना की वीडियो भी बना ली। वे लड़की को जान से मारने की फिराक में थे लेकिन किसी तरह नाबालिग लड़की वहां से भागने में कामयाब रही।

इसके बाद आरोपियों ने वह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। कुछ लोगों ने यह वीडियो देख ट्विटर पर पुलिस को इस खबर की जानकारी दी। अपराध शाखा के अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।

READ ALSO: खुद को हिन्दू बताकर पूर्व IAS की बेटी से की शादी, 11 सालों तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here