बेवफा प्रेमिका: पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग….

0
Married woman along with her husband killed her lover in churu

राजस्थान के चूरू में गुरुवार सुबह पुलिस को एक शव मिला। शव रामदेवरा गांव के 22 वर्षीय युवक रामवतार का था। मामले की जांच के बाद सामने आया कि युवक की प्रेमिका ने ही उसकी हत्या करवाई है। प्रेमिका ने अपने पति और पति के दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमिका ममता और सुभाष न्योल (ममता के पति का दोस्त) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ममता का पति अभी फरार है।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक रामवतार का पिछले 3-4 वर्षों से ममता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि इस दौरान ममता की शादी सातड़ा गांव निवासी दीपचंद के साथ हो गई। इसके बावजूद भी दोनों प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को भूले नहीं और उनका मिलना जुलना जारी रहा। दीपचंद को जब पता चला कि उसकी पत्नी ममता का शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ मिलना जुलना है। तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी को जान से मारने की योजना बनाई।

पति के कहने पर ममता ने अपने प्रेमी रामवतार को फोन कर सातड़ा गांव के एक खेत में बुलाया। वहां पहले से ही ममता का पति और उसके कुछ साथी मौजूद थे। जैसे ही रामवतार वहां पहुंचा ममता सहित सभी लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण रामवतार ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ममता और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ममता का पति और कुछ अन्य आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश जारी है।

READ ALSO: शादी के दिन दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का हार और ताज, अब तक 50 लाख लोगों ने देखा यह वायरल वीडियो, आप भी देखें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here