देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पता चलने पर पति ने भी नहीं दिया साथ, दे दिया 3 तलाक…

0
Husband gave triple talak to his wife after devar tried to rape her in lucknow

लखनऊ के गुडंबा इलाके से एक महिला के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आ रहा है। इतना ही नहीं घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने सऊदी अरब से ही वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फिलहाल महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पति, ननद, देवर समेत ससुराल के कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2017 में फरीद अहमद नाम के शक्श से हुई थी। हालांकि शादी के केवल कुछ दिनों बाद ही उसका पति नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब में महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। इसके बाद से महिला का देवर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर ननद समेत ससुराल के कई अन्य सदस्य महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच शुक्रवार को महिला का देवर उसके कमरे में आ गया। आरोपी देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो देवर ने उसे थप्पड़ मार दिया। किसी तरह देवर को धक्का देकर महिला कमरे से चिल्लाते हुए बाहर भागी। यह सुन ननद समेत अन्य ससुरालियों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ससुरालियों ने महिला को धमकी दी कि यह बात किसी को बताने पर उसे जिंदा जलाने की बात की। इतने में शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग घर का दरवाजा खटखटाने लगे। किसी तरह ससुराल वाले पड़ोसियों को समझा बुझाकर वापस भेजने में कामयाब रहे। इसके बाद ननद ने दुबई में अपने भाई को वीडियो कॉल कर सारी जानकारी दी। बिना कुछ पूछे फरीद अहमद ने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला शनिवार को अपने मायके वालों के साथ थाने पहुंचीं। वहां उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

READ ALSO: बारातियों से भरी कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों को दर्दनाक मौत, ड्राइवर को पीटकर लोगों ने किया अधमरा….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here