Home उत्तराखंड देवभूमि हुई शर्मशार, कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 साल की बेटी...

देवभूमि हुई शर्मशार, कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 साल की बेटी से किया दुष्कर्म और फिर…

0
Shameful act in devbhoomi father raped his 7 year old daughter

देश के कई हिस्सों से रोजाना रेप दुष्कर्म के मामले सुनाई देना आम बात ही गई है। अब तो देवभूमि उत्तराखंड में भी इसी घटनाएं आम होती जा रही है। आज की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां हुई घटना ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। यहां एक बाप ने अपनी सात साल बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार के देर रात की है, जिसकी खबर सात साल की पीड़िता की मां ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ को दी।

उन्होंने बताया वे अल्मोडा के एक गांव के निवासी है। गुरुवार को उसके पति ने उसके साथ मार पीट की, इसी दौरान वह पास के जंगल में दौड़ पड़ी। लेकिन जब वह घर वापस लौटी तो बेटी ने उसे हैरान करने वाली बात बताई।बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला की सास ने पोती को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन इस कार्य में वह असफल रही।महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था।

घटना के बाद शुक्रवार को पीड़िता को अल्मोड़ा मेडिकल के लिए ले गए। और महिला की शिकायत पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने यह भी बताया कि पुलिस इस समय मामले की जांच में जुटी है। इसके अलावा अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र का यह नाबालिग के साथ दुष्कर्म का तीसरा मामला है। पहले दो मामलों की भी शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले ने तो लोगों को हिला का रख दिया है। रिश्ते पर भरोसा करना अब मुश्किल हो गया है।

READ ALSO: शादी के 15 दिन बाद खुला दुल्हन का राज, दुल्हन निकली टकली, उड़ गए दूल्हे के होश और फिर हुआ कुछ ऐसा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here