Home उत्तराखंड टोक्यो ओलिंपिक में धमाल मचाने के बाद, उत्तराखंड की बेटी बनी ब्रांड...

टोक्यो ओलिंपिक में धमाल मचाने के बाद, उत्तराखंड की बेटी बनी ब्रांड एंबेसड, CM पुष्कर सिंह धामी ने करी घोसणा..

0
After rocking the Tokyo Olympics, Uttarakhand's daughter became the brand ambassador.

देहरादून- आज हम बात करेंगे टोक्यो ओलिंपिक में हैट्रिक लगाने वाली हॉकी खिलाड़ी वंधना कटारिया के बारे में। वंधना ने टोक्यो मे राज्य के साथ साथ पूरे भारत देश का नाम रोशन किया। हरिद्वार निवासी वंधना को उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ का उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को उत्तराखंड के खेल मंत्री डॉ अरविंद पांडे वंधना के घर पहुचे और उन्होंने बड़ी घोषणा की। और उन्होंने कहा कि वंदना ने अपने हॉकी स्टिक की दम पर पूरे विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने वंदना की मां और भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि वंदना पर नाज करना चाहिए। जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्हें प्रदेश लौटने पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले रास्ते की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

ओलंपिक टोक्यो में हॉकी में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की वंदना कटारिया के भारत लौटने के बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में भी वह भारतीय दल के साथ हिस्सा लेंगी।ALSO READ THIS:आपस में कहासुनी इतनी बड़ गई की साथी ने इंसास राइफल की मैगजीन में मौजूद सभी गोलियां लेफ्टिनेंट संजय चंद के शरीर में उतार दी…

आज रविवार को प्रदेश के खेल एवं शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने भी वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी मां और परिजनों को सम्मानित किया। रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में लगातार हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here