आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के एटा में सैनिक पति के मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी जान ले ली। पति की मौत के बाद पत्नी काफी टूट चुकी थी जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते पति ने फांसी लगाकर जान ले ली। वहीं दूसरी ओर जब पत्नी को इस बात की खबर मिली तो उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।
कोतवाली देहात के गांव बिजोरी के रहने वाले अरविंद चौहान सेना में जवान थे और उनकी पोस्टिंग वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में थी। 6 अगस्त को अरविंद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला। मायके में रह रही पत्नी को जब इस बात की खबर मिली तो वह सहन नहीं कर पाई। वहीं बीते गुरुवार को अरविंद की पत्नी आरती ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और अपनी जान ले ली।
आरती को उसके परिवार वालों ने कमरे में मरा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पुलिस आगे की जांच करने में जुटी हुई है। वही पति के मौत के 6 दिन बाद ही पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद आरती की शादी को केवल 2 साल ही हुए थे। कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी जिसकी वजह से आरती अपने मायके आकर रहने लगी।
अरविंद का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। जहां बिजोरी में अरविंद का अंतिम संस्कार हुआ था। आरती अपने पति के अंतिम दर्शन करने के लिए ससुराल भी आई थी। लेकिन परिवार वालों ने उसके शव को नहीं देखने दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद चौहान 5 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। अरविंद के बड़े भाई भी सेना में है जो कि अहमदनगर में तैनात है। पिता अरुण चौहान भी सेना से रिटायर्ड है। परिवार के सदस्यों ने खुशी-खुशी अरविंद की शादी करवाई थी। लेकिन शादी के दो साल भी अरविंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
READ ALSO: हल्द्वानी: रिटायर्ड कर्नल का महंगा जूता हुआ चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज….