उत्तराखंड: राज्य में लागू होगा जनसंख्या कानून, उच्च स्तरीय समिति का गठन कर जल्द होगा कानून लागू….

0
Population control law will be implemented in uttarakhand soon

आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में जाकर ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की साथ ही उन्होंने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार तीर्थपुरोहितों के अधिकारों के साथ साथ जनभावनाओं का भी हमेशा ध्यान रखेगी। उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता मनोहरकांत ध्यानीजी से इस विषय पर भी आग्रह कर उनसे देवस्थानम बोर्ड के बारे में सभी वर्गों से राय लेकर एक रिर्पोट प्रस्तुत करने की बात भी कही ताकि जल्दी ही जनभावनाओं के अनुरूप देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में जल्द ही एक सुविचारित निर्णय लिया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति:- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और संकल्प शक्ति से पिछले 07 सालों में देश ने बहुत सी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की साथ ही कई निर्णय लेने से आज देश कई महान फैसलों का साक्षी बना है, इसकी कल्पना करना भी पहले मुश्किल था। जम्मू कश्मीर के भाई बहनों को धारा 370 और 35-ए से आजादी मिल चुकी है। वहीं मुस्लिम औरतों को तीन तलाक से हो रहे शोषण से भी राहत मिल चुकी है। साथ ही सैंकडों वर्षों के संघर्ष के बाद अब हम सभी अयोध्या में आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हो चुका है। यह सब प्रधानमंत्री की एक देश, एक विधान और एक निशान की संकल्पशक्ति से ही साकार हो पाया है। भारत विरोधी ताकतों को भी अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान जारी :अब बहुत से परिवारों को सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना यानि आयुष्मान योजना का लाभ भी उठाने को मिल रहा है, जिससे कई लोगों की जिंदगी आसान बन चुकी है। मोदी जी के देखरेख में भारत ने कोरोना के इस कठिन दौर में डटकर मुकाबला किया और भारत ने एक सफल लड़ाई लड़ी है । इसके साथ उन्होंने निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान चला कर देश को कोरोना मुक्त करने का प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध्यानी ने इसके लिए उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मोदी जी को धन्यवाद दिया।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द ही बनाए जायेंगे कानून:- मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज पूरा विश्व, एनवायरमेंट, पर्यावरण सभी बदलने की चुनौती के प्रति बहुत संवेदनशील है। इसके साथ जनसंख्या में भी वृद्धि हो रही है। जनता भी इस बात को लेकर बहुत चिंता में है। इसके नियंत्रण के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन कर कानून लागू करने का जल्द ही ठोस कदम उठायेगी।

युवाओं की भागीदारी के लिए इकोसिस्टम के विकास किया जा रहा है:- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को देश की युवा शक्ति पर अटूट विश्वास है। वे अपनी प्रतिभा और कुछ कर दिखाने के जुनून से खुद को तैयार करे इस प्रकार का इकोसिस्टम भी तैयार किया जा रहा हैहर क्षेत्र में इन बातों का एक केंद्र रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश और समाज में बदलाव लाने की बात कही हैं,जो युवाओं द्वारा ही हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं पर प्रगति के क्षेत्र में युवाओं पर इतना विश्वास जताने के लिए युवाओं को मौका देने के लिए सभी युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया।

युवाओं के लिए भी लिए गए महत्वपूर्ण फैसले:- शिक्षकों के वेतन में भी बदलाव किए जाने का फैसला भी लिया गया। अब अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रूपए हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए,पी.सी.एस.,सी. डी. एस जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में लिखित परीक्षा पास करने पर भी परिजनों की आर्थिक स्तिथि के आधार पर 50 हजार रुपए की सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम०बी०बी०एस० इन्टर्न के स्टाईपेंड का वेतन 7500 रूपए से बढ़कर 17 हजार रूपए प्रतिमाह हो गया है।

युवाओं के रोजगार के लिए भी लिए भी लिए गए कुछ कृतसंकल्प:- युवाओं के लिए भी रोजगार का सुनहरा अवसर भी उपलब्ध करवाने के लिए बहुत से कदम भी उठाये हैं। वहीं अलग अलग विभागों में लगभग 22 से 24 हजार रिक्त पदों को भरने का फैसला भी लिया गया।इसके साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री कहते है कि उनका मानना है कि हमारे युवा साथी रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए उन्होंने स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो उद्यम जैसी योजना भी शुरू की।

सैनिकों का भी किया गया सम्मान:- मुख्यमंत्री ने देवभूमि के सैन्य जवानों का भी सम्मान किया।उत्तराखंड को प्रधानमंत्री ने भी सैन्य धाम की संज्ञा भी दी है। यहां ही एक परिवार से कोई न कोई व्यक्ति देश की रक्षा के लिए आगे आता है और अर्द्धसैन्य बलों में तैनात रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ हमेशा ही खड़ी रहेगी और शहीद सैनिकों के परिजनों के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार ही सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत सैनिकों को अनुमन्य राशि में अब बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को प्रतिमाह 8 हजार रुपए मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी होकर अब 10 हजार रुपए हो गई है।

कोविड प्रभावितों को राहत देने के लिए भी दिए जा रहे है पैकेज:- वहीं कोरोना की तीसरी लहर को भी देखते हुए बहुत सी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी पहले ही गई हैं। सभी जिला अस्पतालो में वेंटिलेटर, पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन, आई.सी.यू, जरूरी दवाईयां और बच्चों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा भी सबको मुफ्त कोविड वैक्सीनेशन भी दिए जाने का अभियान चल रहा है।आने वाले 04 माह में प्रदेश में शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी हमने कोविड से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद से राहत पहुंचाने की ही कोशिश की है।

किसान कल्याण के लिए भी लिए गए कुछ फैसले:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए है और उनकी आय को दोगुना करने का भी संकल्प लिया। देवभूमि भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती के बढ़ावे के लिए सरकार भी कार्य कर रही है।इसके अलावा प्रदेश में करीब 650 खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र हैं, अब जिनकी संख्या को बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। इस सब के अलावा बागवानी की बढ़ोतरी के लिए भी सरकार अलग अलग योजनाएं चला रही है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अब तक प्रदेश के करीब 09 लाख किसानों को लाभ मिला है। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपए और दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता योजना से किसानों को 03 लाख रूपए तक का ऋण भी बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पिरूल ऊर्जा नीति, सौर ऊर्जा और ग्रामीण युवाओं की आजीविका में सहायता प्रदान कर रही है।

केंद्र का भी मिला सहयोग और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मिली मजबूती:- मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि केन्द्र सरकार भी इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में भरपूर सहयोग दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रूपए से अधिक की अलगपरियोजना में भी प्रदेश के लिए पर्याप्त करके अपना सहयोग दिखाया है । 889 किलोमीटर की ऑल वेदर रोड परियोजना और 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर भी बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। बी. आर. ओ द्वारा चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि सीमांत जनपदों में पुलों और सड़को का निर्माण भी किया जा रहा है साथ ही केन्द्रीय सड़क निधि के अंदर लगभग 915 करोड़ की धनराशि और प्रदेश में नये राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये एक हजार करोड़ की धनराशि भी प्राप्ति हुई है। अब जल्द ही वह दिन आयेगा जब दिल्ली से देहरादून 2 घंटे में आ सकेंगे।

प्रदेश चल रहा है विकास के पथ पर:- पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने विकास के हर फ्रंट पर उल्लेखनीय कार्य किये हैं। सतत् विकास लक्ष्य सूचकांक में वर्ष 2018 में हम 10वें स्थान पर थे और आज हमारा स्थान तीसरा हो गया है। ऊर्जा और कानून व्यवस्था संबंधी इंडेक्स में हमारा राज्य प्रथम स्थान पर है। जहां पिछली सरकार ने 1639 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को अपग्रेड करते हुए 23 नये राज्य मार्ग बनाये थे, हमारी सरकार ने वर्ष 2017 के बाद से 5000 किलोमीटर से भी अधिक लम्बाई के मार्गों को अपग्रेड करके 250 से भी अधिक मार्ग निर्मित किये हैं।

साथ ही परिवहन के क्षेत्र और प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन को करीब 200 करोड़ रूपये का पैकेज दिया जा रहा है,जिससे लगभग 01 लाख 64 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रोत्साहन के लिये भी 205 करोड़ रूपये का पैकेज दिया जा रहा है। साथ ही कोविड प्रभाव से लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह-ग के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन में भी अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जा रही है। सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में विकास के हर छेत्र पर अब्वल कार्य किये है | कानून और ऊर्जा व्यवस्था संबंधी इंडेक्स में हमारा राज्य पहले स्थान पर है। पिछली सरकार ने 1639 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को अपग्रेड करते हुए 23 नये राज्य मार्ग का निर्माण किया था और वही इस सरकार ने 2017 के बाद से 5000 किलोमीटर से भी अधिक लम्बाई के मार्गों को अपग्रेड करके 250 से भी अधिक मार्ग का अकड़ा हासिल किया है। वर्ष 2018 में सतत् विकास लक्ष्य सूचकांक में हमारा दसवा स्थान था लेकिन आज उसी सूची में हम तीसरे स्थान पर है |

READ ALSO: चश्मे की चाहत में बंदर ने मारा पर्यटक पर झपटा, डर के कारण पर्यटक ने लगाई गंगा में छलांग, हुआ लापता रेस्क्यू अभियान जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here