आजकल हर जगह रक्षाबंधन की तैयारियां बहुत जोरो शोरो से चल रही है। उत्तराखंड में भी हर क्षेत्र कर बाजार राखियों से सजे हुए है। चारों तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है। बहने अपने भाइयों को राखी बांधने की खूब खरीददारी कर रही है। वहीं जिन बहनों की शादी होती है वे दूर दूर से अपने भाइयों को राखी बांधने मायके आती है। इसके लिए कुछ महिलाओं को तो बहुत दूर का सफर भी तय करना होता है।
अब इस त्योहार के अवसर पर सरकार ने भी प्रदेश की बहनों के लिए एक तोहफा दिया है। जी हां, राज्य में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उस दिन महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। इसका मतलब यह है कि सभी बहने अब रक्षाबंधन के त्योहार के दिन मुफ्त में परिवहन निगम की बसों में सफर कर सकती है। यह सेवा अभी केवल उत्तराखंड राज्य में ही लागू की गई है। वैसे तो सरकार हर वर्ष इस तरह का तौफा देती ही है।
इस तोहफे से सभी बहने खुश हो गई है। उनका कहना है कि सभी बहनों को अपने मायके भाई को राखी पहनाने की बहुत इच्छा होती है। इस तोहफे से उन्हे ख़ुशी की सोगात मिली है। साथ ही उन्होंने इसके लिए सरकार का शुक्रियादा भी किया है। यह तोहफा देकर सरकार ने उनकी ख़ुशी को बढ़ा दिया है। इस त्योहार के अवसर पर प्रदेश में खुशी का माहौल बना हुआ है। हर जगह रखियो की जमकर खरीददारी हो रही है।
READ ALSO: शेरशाह: पालमपुर की रियल लोकेशन पर फिल्माया गया था शहीद विक्रम बत्रा का अंतिम संस्कार….