ऋषिकेश गौचर मार्ग जो चमोली जिले के करणप्रयाग शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर है।दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों से पता चला है कि ड्राइवर अपना ट्रक लेकर रामनगर की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर करणप्रयाग के पास 150 मीटर अलकनंदा नदी में जा गिरा।
हादसे में 35 वर्षीय चालक जो रामनगर का रहने वाला था मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरअफ के इंचार्ज भगत सिंह कंडारी, कुलदीप पाण्डेय, अनुसुया प्रसाद, हर्ष लाल, नीरज व बृजेश घटनास्थल पहुंचकर शव को हॉस्पिटल पोस्टमोर्टम के लिए भेजा और वहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन लगाया।
READ ALSO: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से फैन को लगा सदमा, सीधे पहुंची कोमा में, देखिए…







