Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: दो शादी वाले पति ने पाटल से गर्दन काट कर एक...

उत्तराखण्ड: दो शादी वाले पति ने पाटल से गर्दन काट कर एक पत्नी को मार डाला…

0
A man from rudrapur cut his first wife neck from patal

आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। जहाँ पहली पत्नी से विवाद होने के कारण पति ने पाटल से उसकी गरदन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौक़े से फ़रार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची और इस मामले के मुख्य आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है।

बताया जा रहा है कि भोला की दो बीवियां हैं। 26 वर्षीय निर्मला से उसने पहला विवाह पाँच साल पहले किया था जिससे उसका चार साल का बेटा भी है। जबकि भोला ने दूसरा विवाह बबिता नाम की महिला से किया था। दूसरी शादी करने के बाद भोला ने पहली पत्नी निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में मकान बनाया जहाँ वो अपने बेटे के साथ रह रही थी। रविवार को भोला अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर पर था इसी बीच उसकी पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर पहुँच गई। उसके बाद उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद भोला मौके से फरार हो गया। काफ़ी शोर शराबा होने के बाद आस पास के लोगों को इस घटना की सूचना मिली और उसके बाद जल्द से जल्द इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुँचाई गई। मौके पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, कोतवाल, एसओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फरार भोला का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है और इस घटना के पीछे की वजह जान रही है।

READ ALSO: शादीशुदा महिला को चढ़ा इश्क का बुखार, पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here