दुबई में कल से सिनेमाघर खुलने वाले हैं जहां सबसे पहले इरफान की फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम दिखाई जाने वाली है

0

लगभग दो महीने बाद, दुबई में सिनेमाघरों को कल सार्वजनिक रूप से फिर से खोला जाएगा। हालांकि, देश में थियेटर मालिकों को आदेश दिया गया है कि वो दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करें। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इरफान खान की अंग्रेज़ी मीडियम लॉकडाउन के बाद पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अंग्रेज़ी मीडियम इस साल 13 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी और लॉकडाउन के कारण सभी सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा। देश में थियेटर बंद होने से फिल्म अंग्रेज़ी मध्यम को पहले सप्ताह के अंत में स्क्रीन से उतारना पड़ा जिसके कारण अंग्रेजी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर केवल 9 करोड़ रुपये तक सीमित रह गयी। यह अफवाह है कि महामारी खत्म होने के बाद फिल्म भारत में फिर से रिलीज हो सकती है।

कॉकटेल फ़िल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया (Homi Adajania) के निर्देशन में ही अंग्रेजी मीडियम फ़िल्म बनी। अब जब अंग्रेज़ी मीडियम दुबई में स्क्रीनों में दिखाई जाने वाली है, तो यह वहां के दर्शकों के लिए भी एक विशेष अनुभव होगा क्योंकि यह इरफान खान की आखिरी फ़िल्म थी। लगभग दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद 29 अप्रैल को अभिनेता का निधन हो गया, जिससे उनके परिवार, दोस्त और लाखों प्रशंसक सदमे की स्थिति में चले गए।

इरफान शूजीत सिरकार की आने वाली फ़िल्म सरदार उधम सिंह का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन बाद में विक्की कौशल को यह फीम आफर की गई। आपको बता दें इरफान दीपिका पादुकोण के साथ विशाल भारद्वाज की फ़िल्म सपना दीदी में भी काम करने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here