Home उत्तराखंड उत्तराखंड से आई खुशखबरी, कोरोना मुक्त हो गया यह जिला, अब एक...

उत्तराखंड से आई खुशखबरी, कोरोना मुक्त हो गया यह जिला, अब एक भी एक्टिव केस नहीं…

0
Tehri district of Uttarakhand became corona free

आपको बता दे की उत्तराखंड में कोरोना की रफ़्तार तेज़ी से कम होती नज़र आ रही है। इसी बीच टिहरी ज़िले से एक सुखद ख़बर सामने आयी है। टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड का पहला कोरोना मुक्त जिला बन गया है। टिहरी ज़िले में अब एक भी कोरोना के एक्टिव केस नहीं है। ज़िले में मौजूद सारे कोरोना संक्रमित मरीज़ अब स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरी लहर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में कोई जिला कोरोना मुक्त हुआ हो। शनिवार तक जिले में एक संक्रमित था जो कि सोमवार को पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। जिसके बाद अब ज़िले में एक भी कोरोना संक्रमित मामला नहीं है। बीते सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन के जरिए यह खुशखबरी दी।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को उत्तराखंड में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले। 8 मरीज राजधानी देहरादून, अल्मोड़ा में 4, चमोली में 1, चंपावत में 2, हरिद्वार में एक 1, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 1 रुद्रप्रयाग में 2, यूएसगर में 1 और उत्तरकाशी जिले में 1 नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला और इसी के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख, 43 हजार 125 हो गई है । बीते सोमवार को 35 मरीज़ पूरी तरह से रिकवर होकर डिस्चार्ज किए गए हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कुल 379 ऐक्टिव केस मौजूद है। वहीं उत्तराखंड में वैक्सीनेशन का अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। रोज़ाना कई लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। उत्तराखंड में बीते सोमवार को 58,000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद ज़रूरी है और उत्तराखंड में संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है।

READ ALSO: देहरादून: कुत्ते के काटने से 15 साल के नीरज की मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here