आपको बता दें कि रुड़की बस स्टैंड पहुँची एक महिला ने सबको चौंका दिया। वह महिला घर से 20 तोला सोना लेकर हरिद्वार आत्महत्या करने चली गई। यही नहीं महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। महिला का पति BSNL कम्पनी उत्तर प्रदेश में अधिकारी के रूप में तैनात है। यह पूरा मामला बीते बुधवार का है। यूपी रोडवेज की बस में एक महिला अपने दो बच्चों 10 वर्ष और 12 वर्ष के साथ बैठी थी। महिला को हरिद्वार जाना था। लेकिन रास्ते में सफर के दौरान चालक को महिला का व्यवहार अटपटा लगा। जैसे ही बस रुड़की पहुँची तो चालक ने वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि बस में एक महिला मानसिक रूप से काफ़ी परेशान लग रही है। इसकी सूचना पुलिसकर्मी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा को दी। उसके बाद महिला को कोतवाली ले जाया गया।
जब पुलिस महिला को लेने बस के अंदर गए तो उन्हें पता चला कि महिला के साथ उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ग़ाज़ियाबाद में तैनात BSNL के अधिकारी की पत्नी हैं। पुलिस से बात करते वक़्त वह भावुक हो गई और बोली कि मैं ज़िंदगी से काफ़ी परेशान हूँ। इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर करीब 20 तोले सोने के जेवरात मिले। इतना सोना देख पुलिस हैरान रह गई।
पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सारे ज़ेवरात उसी के ही हैं। वह ज़िंदगी से तंग आकर बच्चों समेत गंगा में कूदने जा रही है। और ज़ेवरात वह किसी मंदिर में दान देने के लिए लाई है। इसे बाद पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले आये। जहां पुलिसकर्मियों ने महिला को बहुत समझाया। इसके बाद महिला के पति को फ़ोन कर रूड़की बुलाया गया। उसका पती ग़ाज़ियाबाद से रुड़की पहुँचा। महिला ने आगे से अपने पति को ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों और महिला को उनके पति के साथ भेजा गया।
READ ALSO: बंदरों ने मारा झपट्टा तो दूसरी मंजिल से कूद गई BJP नेता की पत्नी, हुई मौत…







