Home उत्तराखंड शेयर बाजार के लालच में इस शख्स ने गवा दिए 26 लाख...

शेयर बाजार के लालच में इस शख्स ने गवा दिए 26 लाख रुपए, फ्रॉड कॉल से ऐसे रहें सावधान…

0
Nainital man loses 26 lakhs rupees in the name of share market

रामनगर:- शेयर बाज़ार मे अपनी किस्मत आजमाना अलग बात होती है लकिन इंसान को कभी लालच नही करना चाहिए। रामनगर निवासी एक आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ठगों ने एक फेक कॉल करके एक युवक को शेयर बाजार का लालच दिया और उससे 26 लाख रूपए ले लिए।उसने चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। आज कल हर कोई पैसे कमाने के लिए शेयर मार्केट का सहारा लेता है।

शेयर बाज़ार मे कुछ बाते हमेशा ध्यान रखने वाली होती है जैसे कि जितनी जल्दी शेयर बाज़ार आपको ऊपर लेकर जाता है उतनी ही जल्दी आपको नीचे भी गिरा देता है। इसलिए यहाँ लालच की कोई गुंजाईश नही है। यह मामला फ़्रॉड का है। मंगलवार को रेलवे पड़ाव निवासी भारत ने पुलिस को अफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया की पिछले महीने एक युवती ने फोन किया ओर कहा कि वह शेयर मार्केट मे काम करती है। उसके बाद वह मुझे शेयर मार्केट मे पैसा लगाने ओर प्रॉफिट कैसे कमाए बाते बतानी लगी। शेयर बाज़ार मे पैसे लगाने के लिए पीड़ित को प्रिया पटेल, पंकज और महेंद्र का फोन भी आया।

झांसे में आकर पीड़ित ने चेक के माध्यम से कई किस्तों में 26 लाख रुपए उन्हें दे दिए। उसके बाद जब उसने शेयर मार्केट मे लगाए पैसो के लिए आरोपियों को कॉल किया तो उन्होंने गाली देना शुरु कर दिया। इतना ही नही जब पीड़ित ने पैसे वापिस देने के लिए बोला तो वह उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसआइ जयपाल सिंह चौहान ने कहा की रेलवे पड़ाव निवासी भारत की शिकायत के बाद आरोपी जानवी, प्रिया पटेल, पंकज और महेंद्र के खिलाफ धारा 120बी, 420 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की छानबीन करनी शुरु कर दी।

READ ALSO: बुज़ुर्ग दंपत्ति ने लगायी न्याय की गुहार, बेटे बहू ने किया मकान पर कब्जा…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here