Home उत्तराखंड चम्पावत: घास काटने गई थी कक्षा-9वीं की छात्रा, पहाड़ी से पत्थर गिरने...

चम्पावत: घास काटने गई थी कक्षा-9वीं की छात्रा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुई मौत, गांव में मातम….

0
The stone fell from the hill took the life of the girl

बारिश के चलते पहाड़ों की हालत ख़स्ता हो रही है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना की ख़बर सामने आती है। जिसके चलते कई बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे है। एक ऐसा ही हादसा चम्पावत में हुआ है। बीती रात पहाड़ से गिरे पत्थर ने अनीता की जान ले ली। बच्ची की मौत के बाद उसके घर वाले काफ़ी बड़े सदमे में है। घटना लधियाघाटी क्षेत्र की है। जहां पहाड़ से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आने से अनीता बोहरा पुत्री श्याम सिंह बोहरा की मौत हो गई।

देर शाम अनीता जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। वे घास काट रही थी तभी अचानक आसमान से एक बड़ा सा पत्थर उसके सिर पर गिरा। पत्थर लगने के बाद खून से लतपत अनीता वही गिर गई। इसी बीच घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई उसके बाद घायल अनीता को आनन फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया। उसे लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अफसोस की डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अनीता बच नहीं सकी।

अस्पताल में इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई। जैसे ही अनीता की मौत की ख़बर गाँव वालों तक पहुँची तो सारे गाँव वाले हैरान हो गए। आपको बता दें कि अनीता कक्षा नौ की छात्रा थी। इस हादसे की वजह से मासूम ने अपनी जान गंवा दी। अनीता की मौत के बाद पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है।

READ ALSO: हल्द्वानी: कुंडे से लटकी मिली नव विवाहिता का शव, तीन महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here