उत्तराखंड मे हाथी आंतक का कारण बन रहे है। ऐसे मे वन विभाग वालो ने लोगो को जंगलो से दूर रहने कर लिए कहा है। ये घटना देहरादून के रहने वाले तीन दोस्तों की है। मनीष, नुक्का और साबाज़, जो देहरादून से रायपुर सौड़ा सरौली पिकनिक मनाने गए थे। ये तीनो देहरादून के क्लेमेंटाउन के रहने वाले है।
वीकेंड मे मौज मस्ती करने के लिए ये तीनो बाइक से सौड़ा सरौली गए थे। जंगल मे शाम के समय अंदर जाना पाबंदी होती है क्यूंकि उस समय सभी जानवर चौकने जो जाते है जिससे खतरा बढ़ जाता है। लकिन वह पिकनिक के लिए शाम के समय ही अंदर गए जबकि उनको मना कर दिया गया था। अगर वह बात मान लेते तो शायद उनका दोस्त उनके बीच होता।
उनका सामना एक जंगली हाथी से हुआ जिसको देखकर वह भागने लगे लकिन हाथी ने साबाज़ को पकड़ कर पटक दिया।जिसके बाद साबाज़ के दोस्तों ने पुलिस को फोन करके हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनो लड़को को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन रास्ते मे ही साबाज़ की मौत हो गई।
पिछले कुछ महीने पहले 22 मई को लालढांग मे एक महिला और उसके साथ 2 लोग जंगल मे घूमने जा रहे थे कि हथिनी ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। जंगलो मे हाथियों का झुंड घूम रहा है जिससे जंगल मे जाने से खतरा है। वन विभाग बात पर ध्यान दे और सावधानी बर्ते।
READ ALSO: तीनों सेनाओं में अफ़सरों की रिटायरमेंट की उम्र एक समान होगी, जिससे कई अफ़सरों को मिलेगा लाभ…..







