गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईएसबीटी देहरादून गए। वहां उन्होंने यात्रियों के बैठने, पेयजल और स्वच्छता से लेकर शौचालय की व्यवस्थाओं का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निगम परिवहन की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाए। यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पीने के पानी से लेकर शौचालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्ग लोगों को आवागमन के समय कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निगम के काउंटर पर बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
READ ALSO: देहरादून: हिन्दू और मुस्लिम महिला ने एक-दूसरे के पति को दी किडनी, बच गई दोनों की जान….
READ ALSO: शादी में दोस्तों ने की ऐसी हरकत, दूल्हा हो गया अस्पताल में भर्ती, जाने ऐसा क्या हुआ…







