Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेगा स्वरोजगार शिविर का किया शुभारंभ,...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेगा स्वरोजगार शिविर का किया शुभारंभ, कहा इससे लोगों को मिलेगा रोजगार…

0
CM Pushkar Singh Dhami launched Mega Self employment Camp

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला ITI परिसर में मेगा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें उन्होंने अलग अलग विभागों द्वारा चलाए जा रहे स्वरोजगार योजना के स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों और चैक भी बाँटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इस स्वरोजगार शिविर के माध्यम से आने को लोगों को रोज़गार मिलेगा। साथ ही स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार योजना एक अच्छा माध्यम है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति अनेकों को अपने साथ रोज़गार दे सकता है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के हर ज़िले में स्वरोजगार के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं और साथ ही सभी विभागों और बैंकर्स को स्टॉल लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जनता कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो इसके लिए अधिकारियों को दो घंटे जन सुनवाई कर उनकी समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया है। उद्योग मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 113 करोड़ रुपया के लोन पास किए जा चुके हैं। 10,000 लोगों को स्वरोजगार योजना से जोड़ा गया है।साथ ही उत्तराखंड राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, देहरादून DM डॉ आर राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नीतिका खंडेलवाल और अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

READ ALSO: उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के संबंध में बैठक, कहा मिलावट रोकने के लिए चलाया जाए अभियान….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here