आपको बता दें कि प्रशिक्षण एकैडमी में एक महिला अधिकारी के साथ बलात्कार के आरोप में भारतीय वायु सेना अधिकारी को गिरफ़्तार किया गया है। कुछ समय बाद ही भारतीय वायुसेना को लैफ्टिनेंट के कोर्ट मार्शल की इजाज़त दे दी गई है। आपको बता दें कि वायु सेना द्वारा हाल ही में कोयंबटूर की एक अदालत में फ़्लाइट लैफ्टिनेंट की कोर्ट मार्शल की अनुमति के लिए रुख़ किया था। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद तमिलनाडु पुलिस पुलिस ने 26 सितंबर को अधिकारी को गिरफ़्तार किया था। आपको बता दें कि आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्गा ज़िले का निवासी है। प्रशिक्षण अकेडमी में इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे प्रतिबंधन टू फिंगर टेस्ट से गुज़रना पड़ा साथ ही उस पर केस वापस लेने का भी दबाव डाला गया। साथ ही दस सितंबर को हुई इस घटना पर वायुसेना के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने पर फ़ेल होने के बाद महिला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दुष्कर्म का पता लगाने के लिए महिलाओं का वायु सेना के अस्पताल में टू फिंगर टेस्ट किया गया जिसका कुछ साल पहले कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था।
READ ALSO: श्रीनगर: फेसबुक पर हुई दोस्ती, खुद को फौजी बताकर मिलने बुलाया, फिर किया युवती से दुष्कर्म…..
READ ALSO: डिलिवरी में दर्द होने के डर प्रेगनेंट महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम, हुई मौत..