वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आशा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यमंत्री अजय भट्ट और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ही पौड़ी गढ़वाल ज़िले के पीठसैण वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक बाँटे गए और घस्यारी कल्याण योजना के लाभार्थियों को किट बाँटी गई।
आपको बता दें कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक सच्चे सैनिक होने के साथ साथ एक प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली धर्म और कर्म के सैनिक थे।
उत्तराखंड पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। मगर यह डे भूमि होने के साथ साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी है। भले ही उत्तराखंड राज्य को बने हुए 20 ही वर्ष हुए हों लेकिन यहाँ का इतिहास और परम्पराएँ सदियों पुरानी है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली,माधो सिंह भंडारी, तिलू रौतेला की बहादुरी की गाथाएँ गढ़वाल के हर गाँव गाँव में गायी जाती है।
READ ALSO: रिश्वत लेते हुए पीआरडी जवानों का वीडियो वायरल, दोषी पाए जाने पर होगी कार्यवाही…







