उत्तरप्रदेश: देह व्यापार के लिए 60 हजार में खरीदी किशोरी, कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा….

0
A teenage girl bought for 60 thousand for prostitution 2 arrested

देश के कई हिस्सों में आज भी लड़कियों और महिलाओं की खरीद फरोख्त जारी है। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के बदायुं जिले से सामने आया है। दरअसल यहां एक किशोरी को 60 हजार रुपयों में वैश्यावृत्ति के लिए खरीदा। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के चिल्लाने की आवाज़ आस पड़ोस के लोगों ने सुनी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी फिर पुलिस ने आकर किशोरी को वहां से छुड़ाया। साथ में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

किशोरी से पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहते हैं और बीमार है। इसलिए उनसे मिलने के लिए वह 15 दिन पहले दिल्ली जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक महिला और दो युवकों ने बहला फुसलाकर किशोरी के खाने में कुछ मिलाकर खिलाया। जिसके चलते किशोरी का अपहरण कर वे अपने साथ ले गए। बाद में किशोरी को बंधक बनाकर आरोपियों ने उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

किशोरी ने बताया कि भागेश नामक युवक ने उसका अपहरण किया था। जिसके बाद 60 रुपयों में उसने किशोरी को भोला नाम के युवक को बेच दिया। बाद में किशोरी को राजेंद्र सिंह नाम के एक शख्स के घर पर बंधक बनाकर रखा गया। किशोरी को मौका मिलते ही उसने चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज़ सुन गांव वाले मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने आरोपियों से विरोध भी किया लेकिन वे नहीं माने। फिर गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को आजाद करवाया। और भागेश समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

READ ALSO: मंडप में पंडित जी ने दूल्हे से कह दिया कुछ ऐसा, दुल्हन भी हो गई हंस हंसकर लोटपोट, देखिए वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here