आपको बता दें की राजस्थान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ चंद रुपयों के लिए 17 साल के किशोर ने अपनी पत्नी को 55 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेच दिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ 17 वर्षीय किशोरी ओडिशा के बोलांगीर ज़िले का रहने वाला था। 17 वर्षीय किशोर सोशल मीडिया के ज़रिए एक 24 वर्षीय युवती के संपर्क में आया और उससे प्यार करने लग गया।जिसके बाद वह उससे शादी करने की ज़िद करने लग गया फिर दोनों के परिवार वालों ने विधिवत दोनों की शादी करवाई।
शादी के दो महीने बाद किशोर अपनी पत्नी को अपने साथ रायपुर ले गया जहाँ वह दोनों मिलकर ईट की भट्टी में नौकरी करने के लिए गए। वहाँ ले जाने के कुछ दिन ही बाद किशोर ने अपनी पत्नी को राजस्थान के बारां ज़िले के 55 वर्षीय व्यक्ति को 1 लाख 80 हज़ार रूपये में बेच दिया। पत्नी को बेचने के बाद किशोर ने ख़ूब गुलछर्रे उड़ाए और उसके बाद उसने एक महँगा स्मार्टफ़ोन ख़रीदा। जब उनके पिता ने किशोर उसकी पत्नी को घर बुलाया तो उसने आरोप लगाया कि युवती किसी के साथ भाग गई है।
लड़की के पिता द्वारा किसी भी बात का सच नहीं माना गया उसके बाद उन्होंने सीधे जाके इसकी शिकायत थाने में करवाई। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की कॉल रिकॉर्डिंग खंगाली। जिसके बाद SP द्वारा एक टीम गठित की गई। जिसके बाद वह टीम लड़की का पता लगाने के लिए ओडिशा से राजस्थान के लिए रवाना हुईं। ALSO READ THIS:जासूसी के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, Facebook के जरिए ISI से जुड़ा था…
ओडिशा पहुँचने के बाद पुलिस को लड़की को बचाने में काफ़ी कोशिश करनी पड़ी क्योंकि वहाँ के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और 55 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि हमने लड़की को 1 लाख 80 हज़ार रुपय में ख़रीदा है। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की मदद से लड़की को सब कुसल थाने लाया गया। फिर उसकी मर्ज़ी से उसे ओड़िसा घर वापस लाया गया। इस विषय में किशोर का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को नहीं बेचा बल्कि उसने 60 हज़ार में उसे गिरवी रखा था। लंबे समय से किशोर को दिल की कुछ समस्याएं चल रही है जिसके चलते उसे पैसों की ज़रूरत थी। शुक्रवार को किशोर को सुधार केंद्र भेज दिया गया।