देहरादून:- घटना देहरादून के प्रेमनगर की है। यहां 16 साल की नाबालिग की तनुज पासवान (19वर्ष) नाम के युवक ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी तनुज कोर्ट में गया और वहां मौजूद कांस्टेबल को पूरे मामले के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी तनुज को गिरफ्तार करने के बाद हत्या करने का कारण पूछा। तो तनुज ने बताया कि वह वर्ष 2020 में पूजा (16वर्ष) से फेसबुक पर मिला था। दोनो की दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
इसके बाद हम काफी मिलने लगे। मैं पूजा से बहुत प्यार करता था और हम दोनों ने जीने मरने की कसमें भी खाई थी। लेकिन फिर एक दिन मुझे पता चला कि पूजा का किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद मैंने पूजा को काफी समझाया लेकिन वह मुझसे लड़ाई करने लगती। मैं पूजा के बिना नही रह सकता था। और हम दोनो के बीच धीरे धीरे लड़ाईया बढ़ने लगी।
एक दिन पूजा ने मुझे लड़ाई खत्म करने के लिए बुलाया लेकिन मैं जानता था कि पूजा अब मेरे साथ नही रहेगी इसलिए जब मैं उससे मिलने गया तो एक धारदार चापड़ लेकर गया। हम दोनों की बातचीत करते समय बहस होने लगी जिससे मैंने गुस्से में आकर उसका चापड़ से गला काट दिया। और चापड़ को जंगल में पहनकर देहरादून के कोर्ट चला गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी तनुज को गिरफ्तार कर और घटना के समय इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है।
ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड: ‘वो मेरी बहन पर गंदी नजर डालता था, इसलिए गोली से उड़ा दिया’







