Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल बंद मुख्यमंत्री आँचल अमृत...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल बंद मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का किया पुनः शुभारंभ ..

0
Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami re-launched Mukhyamantri Aanchal Amrit Yojana during the Corona period.

गुरुवार को रिंग रोड, देहरादून स्थित होटल में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम आँचल अमृत योजना में भाग लिया। जिसमे उन्होंने योजना के शुभारंभ के दौरान बच्चो के विकास और उन्हें मिलने वाले पोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैसे माँ का आँचल बच्चो को धूप और छांव से बचाता है ठीक वैसे ही आँचल अमृत योजना बच्चो में पोषण की कमी पूरी करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना ने सभी राज्यो के कामो को रोक दिया था, इससे यह योजना भी कुछ समय तक रुकी रही जिसे अब पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2019 में आँचल अमृत योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष के बच्चो को उत्तराखंड के फोर्टीफाइड मिल्क विटामिन ए और डी युक्त मिल्क हफ्ते में 4 दिन प्रति बच्चा 100 ग्राम दूध पाउडर से 100 मीली. लीटर दूध तैयार किया गया।

इसके अलावा क्षेत्रो में 1,70,000 बच्चो को प्रतिमाह लाभाविंत करते हुए योजनांतर्गत 0.633 करोड़ रुपये का व्यय किया गया। वहीं 2021-22 वर्ष में आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष के 256199 बच्चो को अक्टूबर से दिसंबर 2021 तक 4,33,33,000 रुपय की धनराशि का भुगतान दूध पाउडर को पूरा करने के लिए डेरी विकास विभाग उत्तराखंड को किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here