हल्द्वानी:- यह घटना गगोलीघाट का है। जहां एक मासूम बच्चे की तेज गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गगोलीघाट के रहने वाले देवेंद्र भट्ट है। वह मेडिकल कैंपस के पास प्रिंसिपल आफिस में वार्ड बॉय की नौकरी करते है। शनिवार के दिन देवेंद्र की पत्नी भावना अपने 3 साल के बेटे को नहलाने के लिए बाथरूम में लेकर गई। और उसने खौलते हुए पानी की बाल्टी बाथरूम में रख दी।
भावना बच्चे के बेटे के कपड़ो को बाथरूम के हेंगर में टांग रही थी कि अचानक बच्चा खेल खेल में खौलते हुए पानी की बाल्टी में गिर गया। बेटे को देख कर माँ भावना चिल्लाने लगी। उसकी आवाज़ सुनकर घर वाले आए। 3 साल के मासूम को देख परिवार वाले उसको इलाज़ के लिए हॉस्पिटल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
ALSO READ THIS:तेंदुए को पास आता देख कुत्ते को आया हार्ट-अटैक, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम, देखिए वीडियो…
ALSO READ THIS:दुखद: स्कूटर पर पटाखे ले जाते वक्त बीच सड़क पर हुआ धमाका, पिता और 7 साल के बेटे की मौत..देखिए धमाके का वीडियो…







