उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कहीं हाथी तो कहीं गुलदार लोगो की जान ले रहे है। अब एक नया मामला चमोली के कर्णप्रयाग का है। जहां 60 वर्षीय महिला की भालू के हमले से मौत हो गई। महिला का नाम मथनी देवी पत्नी स्व. देवी प्रसाद खंडूड़ी है। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के दिन पूजा की तैयारी कर रही थी। इतने में वह घर के बाहर बगीचे से फूल और सब्जियां लेने गई। तभी अचानक भालू ने महिला पर हमला कर उसको नोच दिया। जिससे वह खून के लथपथ हो गई।
महिला की चीख सुनकर उसके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुँचे तो महिला मथनी घायल हालत वहां मिली। इस बीच भालू जंगल की ओर भाग गया। मथनी के परिवार वाले उसको इलाज़ के लिए हॉस्पिटल ले गए लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद गांव वालों ने भालू के हमले की सूचना क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी को दी।
वन विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुँची और महिला के शव का पोस्टमॉर्टेम कराया। गांव वालों ने कहा कि भालू की चहलकदमी लगातार बनी हुई है, जिस वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने से डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की। ALSO READ THIS:गाज़ियाबाद: दीवाली की रात चाकू की नोंक पर कलयुगी बेटे ने मां से किया बलात्कार…
ALSO READ THIS:दुखद: बाइक समेत नहर में गिरने से सेना के जवान की मौत, दिवाली पर घर आया था जवान…







