उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण की स्थापना करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में बलिदान देने वाले वीरो और प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगो को श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
राज्य निर्माण के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई को राज्य की जनता और से नमन किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और सहयोग से उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे काम हुए, जो पहले मुमकिन नहीं थे। पांच सालों में केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपय से ज्यादा देशवासियो के लिए अलग अलग तरह की योजनाएं की। इसके अलावा 16 हज़ार 216 करोड़ रुपये की सिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। आने वाले कुछ सालों 2024-25 तक इस योजना पर काम पूरा कर लिया जाएगा। भारत सरकार ने टनकपुर बागेश्वर और डोईवाला में गंगोत्री यमुनोत्री रेल लाइन बनाने के लिए कह दिया है।
इसके अलावा हल्द्वानी व देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण का काम भी जल्दी कर लिया जाएगा। वहीं केदारनाथ बद्रीनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 889 किलोमीटर की चार धाम सड़क पर काम पूरा हो चुका है। सरकार ने कुछ सालों से एयर कनेक्टिविटी पर ध्यान देते हुए देहरादून में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने का निर्णय लिया। अन्य राज्यो से उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां उड़ान योजना में हेली सर्विस शुरू की गई है।







