चमोली:- गुडगांव हरियाणा की रहने वाली संध्या (29 वर्ष) पत्नी वृजेश कुमार, पूरे परिवार के साथ बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आई थी। महिला की गोद में एक 5 वर्ष का बच्चा भी था। लेकिन बुधवार रात करीब सवा दस बजे बद्रीनाथ धाम में आईटीबीपी के एक जवान ने अपनी आई10 कार से बदरीनाथ के माणा तिराहे के पास बांगण धर्मशाला के पास एक महिला को टक्कर मार दी।
जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी। महिला की गोद मे 5 वर्ष के बच्चा भी था जिसको हल्की सी चोट आई है। बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने रात में ही दीपक को आईपीसी की धारा 304 A व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होने बताया कि वह आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात है। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आईटीबीपी का जवान दीपक, नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। वह महिला को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिस कारण महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड में प्रेमिका की शादी की खबर सुनते ही प्रेमी ने खाया जहर, जिसके बाद प्रेमिका ने भी उठा लिया जानलेवा कदम…
दीपक ने अपनी कार में मांस भी रखा था। जबकि, बदरीनाथ धाम मांस मदिरा का लाना वर्जित है। जिससे स्थानीय लोगो मे भी इसको लेकर काफी गुस्सा है। ALSO READ THIS:हां मैने सभी जवानों को मारा, मेरी पत्नी को कच्ची कलि कहते थे साथी जवान, रितेश ने दिए अफसर के सारे सवालों के जवाब..







