राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वन्त्रता अहम है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव दिखता है। मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरोना काल में महामारी से पूरा देश प्रभावित हुआ है। कोरोना को फैलने ओर महामारी से बचने के लिए लोगो को मीडिया के जरिये ही जागरूक किया गया था।







