Home उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश में सब इंस्पेक्टर के इतने पदों पर जल्दी होगी भर्तियां, पड़िए पूरी जानकारी….

उत्तरप्रदेश में सब इंस्पेक्टर के इतने पदों पर जल्दी होगी भर्तियां, पड़िए पूरी जानकारी….

0
उत्तरप्रदेश में सब इंस्पेक्टर के इतने पदों पर जल्दी होगी भर्तियां, पड़िए पूरी जानकारी….

जैसे की आप सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में जनवरी – फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं जिस कारण उससे पहले आचार संहिता लागू की जाएगी। खबर आई है कि चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने से पहले प्रदेश में कई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा । बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर के 8550 पदों के लिए जनवरी 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

हालांकि इसकी एक निश्चित तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। पर जैसे ही बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा उसके पश्चात अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।ALSO READ THIS:आर्मी कैंप लौट रहा था सेना का जवान, रहस्यमई तरीके से हो गया गायब, खोजने के लिए बना दी 10 टीमें….

भर्ती बोर्ड ने यह भी कहा है कि प्लाटून कमांडर पीएसी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए जो परीक्षा संपन्न हुई थी उसकी प्रश्न व उत्तर की कुंजी को लेकर 16 दिसंबर 2021 तक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यार्थियों की आपत्ति दर्ज होने के बाद ही एक फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसे अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here