Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami organized a meeting in connection with Senyadham at the Chief Minister's residence
Photo:Chief Minister Pushkar Singh Dhami organized a meeting in connection with Senyadham at the Chief Minister's residence (Source: Social media)

जैसे कि आप सभी लोगों को पता है कि उत्तराखंड में जल्द ही पांचवे धाम के रूप में सैन्य धाम बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह सैन्य धाम देहरादून के गुनियाल गांव में लगभग 50 बीघा जमीन पर बनाया जाएगा व इस धाम को बनाने की कुल लागत 63 करोड़ रुपए रखी गई है।

बताया जा रहा है कि यहां द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर अब तक उत्तराखंड के जितने भी जवान शहीद हुए हैं उन सभी के चित्र लगेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में सैन्य धाम के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने के संबंध में एक बैठक रखी गई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सैन्य धाम का निर्माण जल्द से शुरू किया जाए व हर एक कार्य को करने के लिए एक चरणबद्ध योजना बनाई जाए व इससे संबंधित सभी क्रियाकलापों को करने में कोई भी विलंब ना किया जाए।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ ही वीर भूमि भी है और इन्हीं शहीद वीरों की याद के उपलक्ष में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। अतः सैन्य धाम बड़ा ही भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की इस बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव श्री अमित नेगी, मेजर जनरल शम्मी सभरवाल ,देहरादून के जिला अधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार व सैन्य नाम से जुड़े हुए अन्य अधिकारी मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here