Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत,...

उत्तराखण्ड: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल….

0
Truck tramples bike riding couple, wife dies, husband injured.
Image:Truck tramples bike riding couple, wife dies, husband injured.

Haldwani News- आज की ताजा खबर हल्द्वानी के रामपुर से आ रही है।सुबह यहां के रामपुर रोड गोरा बड़ा बाईपास के जीतपुर नेगी के सामने ही सुबह बाइक वाले को एक ट्रक ने टकक्कर मार दी ।बाइक में पति पत्नी मौजूद थे,जिनको ट्रक संख्या uk04ca 1770 ने टक्कर मार दी।

पति का नाम पुरन राम है और पत्नी का नाम पदमा देवी था। पत्नी की मृत्यु हादसे के दौरान हो गई जबकि पति अभी घायल है।जानकारी के मुतबिक पति अपनी पत्नी को छोड़ने जा रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ।

फिलहाल ट्रक चालक फरार है।हादसा होते ही वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई।इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव ,बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं महिला की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here