
मौसम बदलने पर अब गुरुवार से उत्तराखंड के लगभग सभी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है।इस वजह से लोगों की जिंदगी बहुत अस्त-व्यस्त हो चुकी है। कहीं यातायात नहीं हो पा रहा है तो कहीं सड़कें बंद हो चुकी है ,जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आज की खबर चंपावत से आ रही है।
यहां भी बहुत सी सड़के बर्फबारी की वजह से बंद हो चुकी है।यहां शुक्रवार को सुबह के समय एक गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा हुई तो उसे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण 108 थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गलचौड़ा के पास फंस गई और महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया।
यह खबर सुबह करीब 4;30 पर पुलिस को मिली।बर्फबारी की वजह से सड़के बंद थी।7 किमी दूर किसी तरह से पुलिस दुपहिया वाहन की मदद से वहां पहुंची ।इसके बाद PWD से एक जेसीबी मंगवाई गई और रास्ता खोलने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ समय बाद जेसीबी भी खराब हो गई और कुछ समय बाद दोबारा से सड़क खुलवाने के लिए 2 अन्य जेसीबी मंगवाई गई।
लेकिन महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी,और कोई सहायता न पहुंच पाने की वजह से एंबुलेंस में मौजूद कर्मियों ने वहीं महिला का प्रसव कराया। प्रसवोपरांत गर्भवती महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।और पुलिस टीम ने दोनो जच्चा-बच्चा को लोहाघाट अस्पताल भेजा दिया।इस समय दोनो स्वस्थ बताए जा रहे हैं।






