Home उत्तराखंड उत्तराखंड: 10वी, 12वी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की गई जारी, पड़िए कब...

उत्तराखंड: 10वी, 12वी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की गई जारी, पड़िए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

0
10th, 12th board exam date released in Uttarakhand
Photo:10th, 12th board exam date released in Uttarakhand (Source: Social Media)

कोरोना काल में बच्चो की पढ़ाई पर बहुत असर पड़ा।खासकर दसवीं और बारहवीं के बच्चो की पढ़ाई पर। दोबारा से कोरोना केस के बढ़ने पर स्कूल बंद करवाने पड़े।साथ ही बोर्ड की परीक्षाओं के तारीखों में भी अटकलें लगाई जा रही है।

लेकिन अब उत्तराखंड शिक्षा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। काफी दिनों से इस बारे में जल्दी ही कोई अपडेट देने की खबरे सामने आ रही थी।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड की अध्यक्षता में उत्तराखंडी विद्यालयी शिक्षा निदेशक द्वारा परीक्षा समिति की 2022 में आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के ऊपर बैठक हुई।

समिति में मौजूद सभी लोगों ने मिलकर यह फैसला लिया कि उत्तराखंड की लिखित बोर्ड परीक्षा 28 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी।इसमें सभी लोगों की सहमति मैजूद थी। बता दे कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित करवाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here