दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया का बुखार लोगों पर चढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर छाने के लिए बहुत से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ जाती है।आज की खबर इसी से जुड़ी है। खबर देहरादून के रायवाला से आ रही है।एक युवक रेलवे ट्रैक के पास सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन से टकरा गया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।यह घटना मोतीचूर रेलवे ट्रैक के आसपास की है।
मृतक युवक का नाम मयंक जोशी है जो वीरेंद्र जोशी का का पुत्र था।वह खड़खड़ी हरिद्वार के निवासी था। जैसे ही पुलिस को कंट्रोल रूम में किसी व्यक्ति के ट्रैक पर घायल पड़े होने की खबर मिली तो पुलिस तुरंत ही वहां पहुंची और उन्होंने युवक को सरकारी अस्पताल, हरिद्वार पहुंचाया,लेकिन तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
इस घटना के समय मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को बताया गया कि युवक बहुत नशे में था।वहां तक कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। अचानक ही वह नशे की हालत में पटरी पर खड़ा हो गया और ट्रेन के सामने सेल्फी लेने लगा।यह करने से उसे वहां मौजूद सभी लोगों ने रोका, लेकिन उसने नशे में होने के कारण किसी की बात नहीं मानी।और अचानक ही युवक ट्रेन से टकरा गया ।इस हादसे की खबर मृतक युवक के परिजनों को से दी गई है।
उत्तराखंड में इस तरह के कई हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है।कुछ समय पहले ही ऐसा ही मामला रुद्रपुर से आया था जहां दो युवकों ने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान को दी ।वहीं बीते दिसंबर के महीने में इंजीनियरिंग के दो छात्र भी सेल्फी लेते समय गंगनहर में डूब गए थे।युवाओं को इस चीज का खास ध्यान रखना चाहिए और इस चीज का इतना जुनून भी नही रखना चाहिए कि जान पर बन आए।







