Home उत्तराखंड हल्द्वानी: 2 बच्चों की मां ने जिस प्रेमी के लिए पति को...

हल्द्वानी: 2 बच्चों की मां ने जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने कर दिया रेप!

0
mother of 2 children accuses lover of misbehavior in haldwani
Image:mother of 2 children accuses lover of misbehavior in haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: आज की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां एक महिला ने बनभूलपूरा थाने में पुलिस को बताया कि वह शादशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।लेकिन कुछ समय पहले ही महिला को किसी अन्जान नंबर से फोन आया।फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इसरार बताया और कहा कि वह रामपुर यूपी का रहने वाला है,और अभी वह हल्द्वानी में रह रहा है। दोनो की बातचीत बढ़ने लगी और दोनो अच्छे दोस्त बन गए।

महिला ने बताया कि युवक ने एक दिन उससे अपने प्यार का इजहार कर उसे शादी के लिए पूछा।साथ में युवक ने कहा,”अगर उसने शादी से इनकार किया तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगा।”

महिला ने बताया कि यह सुन वह उसके बहकावे में आ गई और एक दिन उसके साथ उसके घर चली गई। महिला ने बताया कि वहां उसने महिला को कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया,फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसी दौरान आरोपी युवक ने महिला की एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

धमकी देते हुए युवक महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। जब महिला के पति को यह बात पता चली तो पति ने महिला को तलाक दे दिया।जिसके बाद महिला आरोपी युवक के पास पहुंची।लेकिन अब आरोपी शादी से मुकर गया है।अब महिला ने आरोपी की शिकायत दर्ज करवाकर पुलिस से मदद मांगी है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here