
UKSC Mains Exam 2022: खबर यूकेएससी मेंस 2022 की परीक्षा से जुडी है।जी हां,उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 की मेंस परीक्षा से कुछ छात्र वंचित थे लेकिन इस बार की परीक्षा में वे सभी शामिल हो सकेंगे।इन चारों की संख्या 57 है,जिन्हे नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मेंस परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021, यूकेएससी ने फरवरी में आयोजित करवाई थी।यह परीक्षा प्रारंभिक थी।लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद हो आयोग ने 12 प्रश्नों को हटा दिया था और उन प्रश्नों के बदले सभी अभ्यर्थियों को 12 बोनस अंक दिए गए।लेकिन आयोग की इसी गलती के विरोध में कुल 57 छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा गलत आंकलन किया गया।उनकी इस गलती से उन अभ्यर्थियों को फायदा हुआ जिन्होंने नकारात्मक अंक प्रणाली के तहत उन हटाए हुए प्रश्नों का हल नहीं किया।इस वजह से उनके अंको में मामूली सा अंतर आया जिस वजह से वे लोग प्री-परीक्षा में मेंस की परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए।उन्होंने मामले को कोर्ट में ले जाकर मेंस परीक्षा में उन्हे शामिल करने की मांग की।
अब उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में यह जंग जीत ली। उच्च न्यायालय द्वारा आयोग को छात्रों को मेंस परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में आयोग को दो सप्ताह में जवाब पेश करने को भी कहा गया है।इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा को गई।






