अद्भुद सहयोग: दो भाई एक साथ सेना में हुए थे भर्ती, एक साथ ही रिटायर भी हुए, देखिए

0
In Chamoli Garhwal Two brothers were recruited in the army together, also retired together
Image: In Chamoli Garhwal Two brothers were recruited in the army together, also retired together (Source: Social Media)

उत्तराखंड राज्य की बात करे तो इस राज्य के युवाओं में जवान बन देश सेवा की भावना कूट कूट कर भरी होती है।वे देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर करने को हमेशा ही तैयार खड़े मिलते है।

आज भी हम आपको उत्तराखंड के ऐसे ही दो भाइयों के बारे में बताने जा रहे है जो सेना में साथ ही भर्ती हुए और देश की सेवा कर साथ में रिट होकर घर वापस आए है।जी हां,दोनो भाइयों का नाम फौजी दिनेश बिष्ट और नरेंद्र बिष्ट हैं जो चमोली के कांसुवा ग्रामसभा के तलोंजा गांव के निवासी हैं।

दोनो ही सगे भाई हैं।दोनो भाइयों की फौज में ज्वाइनिंग 27 साल पहले देशसेवा के लिए हुई थी।देश सेवा के लिए दोनो भाइयों का सफर साथ ही शुरू हुआ और अद्भुत संयोग है कि दोनो ने ही यह सफर साथ में खत्म भी किया था।

जब दोनो भाई साथ में रिटायरमेंट के बाद अपने गांव लौटे तो पूरे गांव भर में जश्न का माहौल बना हुआ था। उनकी मां अपने बेटों को देख गर्व से फूली नहीं समा रही थी।उनकी आखों में खुशी के आसूं थे।सभी परिजन भावुक और खुश दोनो।ही थे।वहीं दोनो भाइयों को सोशल मीडिया पर भी बहुत बधाईयां मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here