आज की खबर बागेश्वर जिले से आ रही है।यहां सेना के एक जवान दरबान सिंह का आज यानि शुक्रवार को निधन हो गया।बताया जा रहा है कि वह छुट्टी में घर आए हुए थे।वहीं मृत्यु की वजह हृदय गति का रुकना बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक दरबान सिंह (54 वर्षीय) पुत्र कुशाल सिंहअल्मोड़ा सीमा से लगे बागेश्वर के जांठा गांव में रहते थे।वे 8वीं बटालियन असम राइफल में सेवारत थे इस समय में उनकी तैनाती मिजोरम में थी।
कुछ समय पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।लेकिन आज अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो पड़े।जल्दी जल्दी में उन्हे पास के ही स्वास्थ्य केंद्र ले गए,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं उनकी मृत्यु की वजह हृदय गति रुकना बताया गया।
इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई,अब पुलिस द्वारा इस मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना से परिजनों और गांव भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।