
शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के हैक होने की खबर सामने आई थी।लेकिन अब इसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक हो चुका है,जिसमे हैकर्स द्वारा अजीबोगरीब पोस्ट किए जा रहे है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt है,जिसपर अजीबोगरीब और अलग अलग पोस्ट कर लोगों को टैग किया जा रहा है।अभी हैंडल की रिकवरी नही हो पाई है।
इसके अलावा हैकर्स द्वारा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया है।इसमें भी हैकर अलग अलग पोस्ट कर लोगों को टैग कर रहे है।लेकिन अब तक किसी भी तरह का मैसेज पोस्ट नही किया गया है।इस तरह के मामले पहले भी आए थे जब देश के मौसम विभाग (IMD),यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) और मुख्यमंत्री कार्यालय (CM OFFICE) के ट्विटर हैंडल हैक हुए थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CM OFFICE) के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हैकर ने लिखा , ‘How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter’ इसके अलावा प्रोफाइल फोटो को भी चेंज कर Bored Ape Yacht Club NFT जैसी प्रोफाइल फोटो लगाई।लेकिन वह मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट 30 मिनट बाद ही रिकवर कर लिया था।
वहीं मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो यह भी 9 अप्रैल को हैक किया गया था।जिसको हैक करते हुए लिखा गया था, ‘Beanz ऑफिशियल कलेक्शन लाइव होने के जश्न में हम दो घंटे के लिए सभी एक्टिव NFT ट्रेडर्स के लिए एयरड्रॉप ओपन कर रहे हैं.’ इसी तरह से UGC का ट्विटर हैंडल भी हैक किया गया था।