हल्द्वानी: अपनी और बहन की शादी के लिए घर आया था जवान, दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

0
Indian Army jawan Anand Singh died due to road accident in haldwani
Image: Indian Army jawan Anand Singh died due to road accident in haldwani (Source: Social Media)

खबर हल्द्वानी से आ रही है।यहां अपनी और बहन की शादी के लिए घर आए हुए एक आर्मी जवान की मृत्यु हो गई है।जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने सात दिन पहले जवान को टक्कर मार दी थी जिसके बाद जवान को हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए।वहां से भी उसे दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया।लेकिन इलाज के दौरान ही रविवार की रात को जवान की मृत्यु हो गई।

मृतक जवान का नाम आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह जो 28 वर्षीय था।वह रामनगर के खुशालपुर बक्सा छोई का रहने वाला था।आर्मी वे वह लेंस नायक के पद पर तैनात था।वह छुट्टी लेकर डेढ़ हफ्ते पहले ही अपनी शादी के लिए घर आया था।

उसकी शादी एक महीने बाद थी।11 मई को वह किसी काम से रामनगर गया था कि वापस लौटते हुए किसी अज्ञात कार चालक ने छोई पड़ाव के सामने आनंद की बाइक को टक्कर मार दी।

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया।लेकिन आनंद की हालत में कोई सुधार नहीं था इसी वजह से उसे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया।लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मृत्यु हो गई।देर रात को आनंद का शव उसके घर पहुंचा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं आज सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आनंद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here