कोलकाता में एक 55 वर्षीय आदमी ने 2 बच्चों को 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंका, मौके पर ही 2 वर्षीय बच्चे की मौत

0

मध्य कोलकाता के बुर्राबाजार इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने चार-मंजिला इमारत की छत से दो बच्चों को नीचे फेंक दिया। यह घटना रविवार की है, जिसमें दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दूसरा बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति का मृतक बच्चे के पिता से साथ कुछ विवाद था और क्रोध में उसने दोनो बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने कहा कि “दूसरा लड़का जिसकी उम्र छह वर्ष है, उसकी हालत गंभीर थी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ साथ पहले लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी थी।”

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह के बहनोई जो कि डीजीपी है, उन्होंने आशंका जताई कि सुशांत की मौत महज एक आत्महत्या नहीं है

स्थानीय लोगों के साथ-साथ दोनों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने दोनों को इमारत की छत से फेंक दिया था। जॉइंट कमिशनर ऑफ पुलिस मुरलीधर शर्मा ने कहा कि “आरोपी आदमी जिसकी उम्र 55 बर्ष है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शर्मा ने यह भी अस्वाशन दिया कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति का दो हफ्ते पहले मृतक बच्चे के पिता के साथ विवाद हुआ था। जिस छत से दोनों बच्चों को फेंका गया था, उसकी इमारत शहर के थोक व्यापार केंद्र बुर्राबाजार इलाके में है। हालांकि दोनों बच्चों के बीच का संबंध अभी सुनिश्चित नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here