उत्तराखंड: भीषण हादसे में शादी की खरीदारी कर लौट रहा पूरा परिवार हुआ खत्म

0
Car fell into Ditch between vyashi totaghati five people died
Image:Car fell into Ditch between vyashi totaghati five people died (Credit: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: आज की खबर उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र से आ रहा है। लागतार हो रहे सड़क हादसों की खबर में यह खबर भी शामिल हो चुकी है। खबर व्यासी और तोता घाटी से आ रही है। जहां एक कार खाई में गिर पड़ी।

कार में पांच लोग मौजूद थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। सभी मृतक एक ही गांव के है।घटना में 40 साल के प्रताप सिंह,उनकी पत्नी भागीरथी देवी ,बेटा विजय ,बेटी मंजू और 25 वर्ष की पिंकी की मृत्यु की खबर सामने आ रही है।

इस माया पुलिस रेस्क्यू के लिए जुटी है।अभी तक 3 लोगों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है।यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आधे सफेद पहाड़ में सुबह 6:30 बजे घटी। कार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।

जानकारी के मुताबिक वे सभी लोग शादी की खरीददारी के लिए ऋषिकेश गए थे।वहां से वे सभी अपने गांव चमोली वापस लौट रहे थे।

हादसे में मृतक लोगों की पहचान –

1- 40 वर्षीय प्रताप सिंह, पुत्र देवसिह, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली।

2-36 वर्षीय भागीरथी देवी, पत्नी प्रताप सिंह,तहसील थराली जनपद चमोली

3- 25 वर्षीय पिंकी, पुत्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, जनपद चमोली।

4- 15 वर्षीय विजय, पुत्र प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली

5- 12 वर्षीय मन्जु, पुत्री प्रताप सिंह , ग्राम बाक, तहसील थराली जनपद चमोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here