आज की खबर सड़क हादसे से जुड़ी उत्तरकाशी जिले से आ रही है। जी हां जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट- स्यानाचट्टी के पास ही देर रात को तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा,जिसमे 13 लोग मौजूद थे।
इस हादसे में 10 लोग घायल हैं और तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।वाहन यूके14 टीए/ 0635 का यह हादसा हुआ इस वहां में 13 महाराष्ट्र के तीर्थयात्री थे जो बड़कोट से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए ले जा रहे थे।
इस घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई तो मौके पर वहां रेस्क्यू टीम पहुंची,जिन्होंने जल्दी ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।अंधेरा होने की वजह से इस काम में बहुत दिक्कतें आई।वहीं रेस्क्यू कर घायलों को 108 से जल्दी ही अस्पताल पहुँचाया गया।घायलों का इलाज चल रहा है।
इस हादसे में मृतक लोगों के नाम इस प्रकार है -वाहन चालक पूरणनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई। अशोक पुत्र श्री महादेव,तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र और जयश्री पुत्री अनिल निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
घायल होने वाले लोगों की जानकारी इस प्रकार है -दिनेश पुत्र किशन निवासी तुनसार महाराष्ट्र, बालकृष्ण कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र, वोदी पुत्री प्रशांत निवासी नागपुर महाराष्ट्र,प्रमोद पुत्र तुलसीराम निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र,अन्नू पुत्री अशोक निवासी नागपुर महाराष्ट्र, कृतिका पुत्री अशोक निवासी नागपुर महाराष्ट्र,रचना पत्नी अशोक निवासी नागपुर महाराष्ट्र, प्रेरणा निवासी तुनसार महाराष्ट्र,मोनिका पुत्री बालकिशन निवासी तुनसार महाराष्ट्र,लक्ष्मी पत्नी बालकिशन निवासी तुनसार महाराष्ट्र।