बीते दिन आइटीबीपी से भरी जवानों की बस खाई में गिरने से कुल 7 जवान शहीद हो गए थे बता दें कि यहां हादसा पहलगाम के पास हुआ था जहां पर ब्रेक फेल होने के कारण बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 7 जवानों की शहादत की खबर सामने आ रही वहीं कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हैं।
वही इस दुर्घटना में उत्तराखंड के लाल दिनेश सिंह बोहरा की भी शहीद होने की खबर सामने आ रही है बता दें कि शहीद दिनेश सिंह बोहरा पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं वह पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भूरमुनी में रहते थे और आइटीबीपी में जवान थे
बता दें कि हाल ही के दिनों में उनकी पोस्टिंग अमरनाथ मंदिर में हुई थी वह वहां से वापस लौट रहे थे कि तभी अचानक यह दुर्घटना हो गई , दिनेश सिंह बोरा अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं उनके पिता जी का नाम का नाम पुरन सिंह बोहरा है तथा उनकी माता का नाम गीता बोरा है बता दे कि दिनेश सिंह बोरा कि 7 साल पहले बबीता बोहरा से शादी हुई थी उनकी 3 साल की एक बेटी भी है उनकी शहादत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
वह अभी हाल ही में 2 महीने की छुट्टी घर आए थे उन्होंने अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला कराया था जिसके बाद से उनकी बच्ची और उनकी पत्नी नगर में किराए के मकान पर रह रहे थे शहादत की खबर सुनकर ही पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया बता दें कि गांव में घी त्यार त्योहार की तैयारियां चल रही थी अचानक दुखद खबर मिलने के बाद पूरे गांव में गम का माहौल हो गया उनके गांव का नाम भूरमुनी है
इन दिनों वहां त्योहारों की तैयारियां चल रही थी कि तभी अचानक शहीद दिनेश सिंह बोहरा की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर उठ गई वहीं सामाजिक कार्यकर्ता ललित धनिक के अनुसार उनके गांव ने इस दुखद समाचार को सुनने के बाद घी त्यार तोहार को ना मनाने का फैसला किया है साथ ही इस वर्ष हिलजात्रा का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।







