अंकिता भंडारी की हत्या से उत्तराखंड में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है वहीं किसी भी आरोपी को न छोड़ने की बात कर रही है । लेकिन इस बीच यह बात सामने आई है कि पुलिस ने अंकिता की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही परिवार को नहीं दिखाई। अंकिता भंडारी के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि उन्हें अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
पुलिस ने दो दिन पहले एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एस ऋषिकेश से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखा दी गई है लेकिन अंकिता के पिता और भाई द्वारा इस बात को लेकर साफ मना किया गया है कि उन्हें कोई भी फाइनल रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई है।
वहीं दूसरी ओर अंकिता की मां के आंसू नहीं थम रहे हैं बता दें कि अंकिता का अंतिम संस्कार किए हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन अंकिता की मां अभी भी प्रशासन को अंतिम समय पर अपनी बेटी का चेहरा न देख पाने के कारण जिम्मेदार ठहरा रही है
अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी से पूछा गया कि क्या पुलिस ने उन्हें अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दिखाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी और इससे इनकार किया। हम अभी भी रिपोर्ट देखना चाहते हैं। अंकिता के भाई अजय सिंह भंडारी भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अनजान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दी है।







