Home उत्तराखंड केदारनाथ धाम के पास ग्लेशियर खिसका, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

केदारनाथ धाम के पास ग्लेशियर खिसका, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

0
Glacier slipped near Kedarnath Dham
Glacier slipped near Kedarnath Dham (Image Source: Social Media)

इन दिनों केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ के पहाड़ के खिसकने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। विडियो में दिखाई दे रहा है कि बर्फीला पहाड़ पूरी तरह से ढह गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक बर्फीले पहाड़ पर फिसलने का मामला सामने आया है। गौरतलब हो कि केदारनाथ मंदिर पहाड़ की फिसलन से मन्दिर क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, कहा कि आज सुबह हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई भी क्षति नहीं हुई है

केदार घाटी में लगातार बारिश हो रही है। 21 सितंबर को केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन हुआ था। बता दें कि इस हादसे में कोई भी नुकसान नही हुआ बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। बुधवार की शाम को, केदारनाथ राजमार्ग पर फाटा के पास एक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ।

पहाड़ी से कई टन मलबा और पत्थर राजमार्ग पर गिरे। जिसके कारण राजमार्ग बंद हो गया बता दे कि मलबा आने के कारण कुछ नुकसान रास्ते में आने वाले वाहनों को भी पढ़ा लेकिन जान माल का खतरा नहीं हुआ वही बता देती चार धाम यात्रा में मौसम परिवर्तन होने के कारण यातायात बाधित हो चुकी है वहीं प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here