वह कहते हैं ना कि मां कोई भी बड़ी मुसीबत आ जाए तो अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ती ऐसा ही एक चमत्कार देखने को मिला है पौड़ी बस हादसे में बता दें कि हाल ही में पौड़ी में एक बड़ा बस हादसा हुआ जिसमें बारातियों से भरी हुई बस गहरी खाई में जा गिरी बता दें कि बस में तकरीबन 52 लोग बैठे थे जिनमें से 15 बच्चे और कुछ महिलाएं भी शामिल थी उन्हीं में से एक दूल्हे की रिश्तेदार रसूलपुर कस्बे की गुड़िया देवी और उनकी 2 साल की बेटी दिव्यांशी भी थी
चमत्कार कुछ यूं हुआ कि संदीप की बरात में 2 साल की बेटी दिव्यांशी और उनकी माता गुड़िया बस में बैठे हुए जा रही थी तभी अचानक बस खाई में गिर गई लेकिन बस के खाई में गिर जाने के बावजूद भी गुड़िया ने अपनी 2 साल की बच्ची को नहीं छोड़ा उसने अपनी बच्ची को हादसे के दौरान भी गोद में चिपका कर रखा बता दे कि हादसे के 12 घंटे बाद भी 2 साल की बच्ची जिंदा बच गई जबकि उसकी मां गुड़िया मृत पाई गई जिस किसी ने भी यह देखा वह इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं
बता दे कि हादसा इतना भयंकर हुआ कि बस में सवार 52 लोगों में से 32 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल है वही एसडीआरएफ की टीम में सभी शवों को बाहर निकाल दिया है
बता दे कि दूल्हे संदीप के रिश्तेदार में संदीप के बड़े भाई कुलदीप बहन सतेश्वरी देवी जीजा संदीप आसवाल और 11 वर्षीय सचिन की मृत्यु हो गई थी वही उनके अलावा 28 अन्य रिश्तेदारों की भी मौत हो गई थी जिसमें 4 बच्चे व अन्य महिलाएं थी।







